Homeबड़ी खबरेमेला लगने से असमाजिक तत्वों का होता है जमावड़ा,

मेला लगने से असमाजिक तत्वों का होता है जमावड़ा,

वीरपुर/सुपौल:-

वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 4 स्थित बालिका उच्च विद्यालय में प्रत्येक वर्ष लगने वाले डिजनीलैंड मेले पर रोक लगाने को लेकर मुख्य पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा मेले से असमाजिक तत्वों का बढ़ जाता है जमावड़ा। जानकारी अनुसार वीरपुर वार्ड 4 भगत मौहल्ला में प्रत्येक वर्ष मार्च -अप्रैल महिनों में यहां डिजनीलैंड मेला लगाया जाता है। जहां इस मेले को देखने काफ़ी संख्या में लोग आते हैं और काफ़ी भीड़ भाड़ होती है। पिछले वर्ष इसी मेले में मार-पीट, पॉकेटमारी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हुई थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने इस मेले का बहिष्कार किया था। वही एक से डेढ़ तक चलने वालें इस मेले में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण एक सभ्य परिवार के लोग मेला जाने से कतराते हैं। इन्हीं सब कारणों को लेकर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, अजय सिंह, सुधीरा देवी सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन दिया। मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि इस मेले के कारण घटनाएं बढ़ जाती है। जिससे समाज के लोगों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है। इस मेले पर पुरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि एक डेढ़ महिने तक ध्वनि प्रदूषण के कारण बच्चे का पठन-पाठन पुरी तरह बाधित रहता है। मेले के कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular