Homeबड़ी खबरेआरएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को दी नववर्ष की...

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं,

वीरपुर/सुपौल:-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीरपुर द्वारा चैत नवरात्र के प्रथम दिवस पर हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामनाओं के साथ रविवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जहां स्वयंसेवकों ने वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए संघ स्थान पर समापन किया। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष चैती नवरात्र के प्रथम दिन वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाती हैं। जहां संघ स्वयंसेवकों ने वीरपुर बसमतिया रोड स्थित शाखा मैदान से प्रभातफेरी निकाली जो वीरपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वीरपुर कोसी क्लब स्थित संघ स्थान पहुंची। वही नगर भ्रमण के दौरान साइकिल व मोटरसाइकिल पर सवार स्वयंसेवकों ने हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो, नूतन वर्ष नया संदेश – हिन्दू बचाओ अपना देश एवं जय जय श्री राम के उद्घोष भी लगाएं। कार्यक्रम के समापन के पूर्व संघ की शाखा लगाई गई। संघ के कोसी विभाग संघचालक बुद्धेश्वर शर्मा ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते बताया कि संघ के छह उत्सवों में वर्ष प्रतिपदा पहला उत्सव है। ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण इसी तिथि को प्रारंभ किया था। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक इसी तिथि को हुआ था। धर्मराज युधिष्ठिर का राज तिलक इसी तिथि को हुआ था। महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत इसी तिथि को शुरू किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज ही के तिथि को हुआ था, इसलिए आज के दिन का महत्व है। वही मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। क्योंकि इस दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था और इस दिन से ही नए विक्रम संवत वर्ष की शुरुआत होती है। यह दिन भारतीय संस्कृति में नए साल की शुरुआत का प्रतीक हैं। संघ की शाखा के बाद प्रार्थना हुई, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर अनिल कुमार, विजय गुप्ता, अजय सिंह, पंकज चौधरी, विनय सिंह, शशि गुप्ता, संजीत सिन्हा, अभय जैन, सुरेंद्र मेहता, सुबोध शर्मा, गोलु साह, सागर कुमार, श्रवण पोद्दार, चंचल सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Sthanunews24x7 न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। किसी भी प्रकार का न्यूज़ एवं विज्ञापन पब्लिश करने के लिए सम्पर्क करे - +919523719997/ 84343 35983 / 7781008154
07:38