Homeराजनितिभाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

बसंतपुर, । भाजपा वीरपुर नगर मंडल, बसंतपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार को वीरपुर ललित नारायण धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। जहां चुनाव प्रवेक्षक बबन मेहता एवं संतोष प्रधान की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए गए। चुनाव प्रवेक्षक ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। आज भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। इसकी मुख्य वजह पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिले में मंडल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। वीरपुर नगर मंडल से अभय जैन, बसंतपुर पश्चिमी से पवन मेहता एवं बसंतपुर पूर्वी से सुरेंद्र मेहता, संजय कुमार झा, हेमकांत मेहता ने अपना नामांकन मंडल अध्यक्ष पद के चयन हेतु दिया है। वही बताया गया कि जिला टीम के द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मौके पर संजीत सिन्हा, आशीष देव,नलीन जयसवाल, रंजीत मिश्रा, अशोक सम्राट, शालीग्राम पांडे, पशुपति प्रसाद गुप्ता, इंद्रमणि मिश्र, संजय मांझी,अजीत गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular